इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं परिणीति चोपड़ा

ऊंचाई

सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में परिणीति एक ट्रेक संचालक की भूमिका में नजर आएंगी। इस किरदार में वह चार बुजुर्गों को एवरेस्ट फतह कराती नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।

कैपसूल गिल

2019 की फिल्म 'केसरी' के बाद परिणीति एक बार फिर से इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। अगले साल रिलीज होने वाली यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल पर आधारित है जिन्होंने कोल माइन में फंसे कर्मियों की बहादुरी से जान बचाई थी।

इम्तियाज अली  की फिल्म

परिणीति चोपड़ा ने इम्तियाज अली की एक फिल्म साइन की है। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। चर्चा है कि यह फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। 1988 में 27 साल की उम्र में उनकी पत्नी के साथ हत्या कर दी गई थी।

सनकी

IMDb के अनुसार परिणीति के हिस्से में अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सनकी' का भी हिस्सा है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन के मुख्य भूमिका में होने की चर्चा है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी।

कोड नेम तिरंगा

इन फिल्मों के अलावा परिणीति की 'कोड नेम तिरंगा' इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। यह एक स्पाई ऐक्शन ड्रामा है।