शाहरुख के ये डायलॉग देते हैं  संघर्ष के लिए प्रेरणा

डियर जिंदगी

"जब हम अपने आप को अच्छी तरह समझ लेते हैं, तो दूसरे क्या समझते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता।" शाहरुख और आलिया भट्ट की 'डियर जिंदगी' 2016 मी आई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

चक दे इंडिया

"जो नहीं हो सकता, वही तो करना है।" फिल्म 'चक दे इंडिया' में कबीर जब यह डायलॉग बोलता है, तो इसका उत्साह सीधा दर्शकों तक पहुंचता है।  2007 में आई यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

ओम शांति ओम

"कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।" यह डायलॉग पाओलो कोएलो के उपन्यास 'द अल्केमिस्ट' से प्रेरित है। दीपिका पादुकोण की यह डेब्यू फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

हैप्पी न्यू ईयर

"दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, विनर्स और लूजर्स। लेकिन जिंदगी हर लूजर को एक मौका जरूर देती है जिसमें वो विनर बन सकता है।" 2014 में आई इस फिल्म को क्रटिक्स ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

स्वदेश

"मैं नहीं मानता हमारा देश सबसे महान देश है, लेकिन ये जरूर मानता हूं कि हममें काबिलियत है, अपने देश को महान बनाने की।" नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म में शाहरुख ने नासा के एक वैज्ञानिक का किरदार निभाया था।

इस बारे में  और जानने के लिए 

मनोरंजन  की और खबरों के लिए