बिग बॉस' के इन कपल्स ने रचाई शादी

'बिग बॉस' एक ऐसा शो रहा है, जिसमें प्यार और ग्लैमर का तड़का देखने को मिला है। इस शो में कइयों का प्यार परवान चढ़ा। आइए 'बिग बॉस' के उन कपल्स पर नजर डालते हैं, जो शादी के रिश्ते में बंध चुके हैं।

प्रिंस नरुला  और युविका चौधरी

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की मुलाकात 2015 में 'बिग बॉस 9' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों एक साथ हैं। दोनों ने 2018 में शादी की थी।

सारा खान और अली मर्चेंट

सारा खान और अली मर्चेंट 'बिग बॉस 4' में दिखे थे। सारा और अली नेशनल टेलीविजन पर शादी करने वाले 'बिग बॉस' के पहले कपल थे। हालांकि, शादी के दो महीने बाद ही दोनों अलग हो गए।

किश्वर मर्चेंट  और सुयश राय

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय 'बिग बॉस 9' में साथ दिखे थे। शो में दाखिल होने से पहले ही दोनों रिलेशनशिप में थे। सालों तक डेट करने के बाद कपल ने 2018 में शादी कर ली थी।

रोशेल राव  और कीथ सीक्वेरा

रोशेल राव और कीथ सीक्वेरा को 'बिग बॉस' के नौवें सीजन में काफी लोकप्रियता मिली थी। इन दोनों ने 2018 में अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया।

मोनालिसा  और विक्रांत सिंह

भोजपुरी जगत में नाम कमाने के बाद मोनालिसा ने 'बिग बॉस 10' में एंट्री की थी। इस शो में ही उन्हें अपने जीवन का हमसफर मिला। मोनालिसा ने शो में ही अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह के साथ शादी रचाई थी।