'कॉफी विद करण' में इन हस्तियों के बयान से हुए विवाद

कंगना रनौत

कंगना और करण का विवाद बॉलीवुड का ऐतिहासिक विवाद हो गया है। इसी शो में कंगना ने करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे।

इमरान हाशमी

2014 में शो के चौथे सीजन में इमरान हाशमी ने रैपिड फायर राउंड में 'प्लास्टिक' शब्द पर टिप्पणी करते हुए ऐश्वर्या राय का नाम ले लिया था। उनके इस बयान पर खूब विवाद हुआ था।

सोनम कपूर

'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में सोनम ने कहा था इंडस्ट्री में जो लोग अच्छे नहीं दिखते हैं उन्हें अच्छा कलाकार मान लिया जाता है। इस बात पर सोनम की खूब किरकिरी हुई थी।

करीना कपूर

करीना ने शो में जॉन अब्राहम को 'एक्सप्रेशनलेस' कहा था। इसके बाद जब उस वक्त जॉन को डेट कर रहीं बिपाशा बसु शो पर आईं तो उन्होंने करीना के बारे में कहा कि उनके पास बहुत एक्सप्रेशन हैं।

केएल राहुल और हार्दिक पांड्या

'कॉफी विद करण' में दोनों क्रिकेटर्स द्वारा लड़कियों के बारे में की गई आपत्तीजनक टिप्पणी पर खूब बवाल हुआ था। बवाल के बाद BCCI ने उन्हें कुछ मैचों से प्रतिबंधित कर दिया था।