शाहरुख खान के पास हैं ये लग्जरी गाड़ियां

रोल्स-रॉयस फैंटम कूपे

शाहरुख के पास प्रीमियम वाहन निर्माता रोल्स रॉयस की फैंटम कूपे कार है। फिलहाल इस कार की कीमत लगभग सात करोड़ रुपये है। इसमें 6.8 लीटर का V12 इंजन दिया गया है जो 460bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है।

वैनिटी वैन

शाहरुख के पास उपलब्ध सबसे महंगी गाड़ियों में उनकी वैनिटी वैन भी शामिल है। इसमें एक पेंट्री, अलमारी, एक विशेष मेकअप सीट भी है। इस वैन के मॉडिफिकेशन पर उन्होंने चार करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

BMW I8

2016 में शाहरुख ने BMW की दमदार परफॉरमेंस वाली I8 कार खरीदी। आने-जाने के लिए वो ज्यादातर इसी का इस्तेमाल करते हैं। इस कार की कीमत लगभग 4.7 करोड़ रुपये है।

बुगाटी वेरॉन

शाहरुख के पास सबसे महंगी कारों में से एक बुगाटी वेरॉन है। उन्हें कई बार यह कार चलाते हुए देखा गया है। यह कार 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है।

बेंटले कॉन्टिनेंटल GT

शाहरुख के गैराज में मौजूद महंगी कारों में बेंटले कॉन्टिनेंटल GT भी शामिल है। यह दुनिया की सबसे आरामदायक कारों में से एक है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये है।