इन बॉलीवुड फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सनी देओल

दीवाना

इस फिल्म से शाहरुख खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में दिव्या भारती और ऋषि कपूर नजर आए थे।  ऋषि वाला किरदार सनी को ऑफर किया गया था। अन्य फिल्मों में व्यस्त होने के कारण सनी ने इसे ठुकरा दिया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

बादल

2000 की इस फिल्म को समय की कमी के कारण सनी ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था और निर्माताओं को अपने भाई बॉबी देओल का नाम सुझाया जिस पर वे राजी हो गए। इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

पुकार

फिल्म 'पुकार' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। अनिल से पहले सनी इस फिल्म का हिस्सा थे। हालांकि, उनकी फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी से अनबन हो गई थी और वह फिल्म से बाहर हो गए थे। फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

लज्जा

यह एक महिला केंद्रित फिल्म थी। पुरुष कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अजय देवगन और अनिल कपूर नजर आए थे। फिल्म में अजय का किरदार सनी के लिए लिखा गया था। कुछ कारणों से सनी फिल्म का हिस्सा नहीं बने। इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

सम्राट पृथ्वीराज

निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग 10 साल पहले तैयार कर ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए उन्होंने सनी को चुना था। फिल्म को निर्माता के रूप में YRF का साथ मिला तो सनी इससे अलग हो गए। दोनों में लंबे समय से तल्खी है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।