महिलाओं की मजबूत दोस्ती को दिखाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

पार्च्ड

यह फिल्म घरेलू हिंसा और पितृसत्ता के खिलाफ कड़ा संदेश देती है। यह फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है जो समाज से संघर्ष कर रही हैं। राधिका आप्टे की यह फिल्म 2015 में आई थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

पिंक

2016 की यह फिल्म रेप और रेप के बाद महिलाओं के चरित्र हनन के खिलाफ संदेश देती है। फिल्म तीन लड़कियों की मजबूत दोस्ती को भी दिखाती है जो ऐसे प्रतिकूल समय में एक-दूसरे का हाथ थामे रखती हैं। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

डोर

फिल्म में राजस्थान की एक विधवा महिला के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में आयशा टाकिया और गुल पनाग मुख्य भूमिका में हैं। नागेश कुक्कुनूर की यह फिल्म 2006 में आई थी। इस फिल्म को MX प्लेयर पर देखा जा सकता है।

वीरे दी वेडिंग

इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म चार सहेलियों की जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को दिखाती है। 2018 की यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

शाबाश मिट्ठू

इस सूची में यह हालिया फिल्म है। फिल्म में मिताली और नूरी की बचपन की दोस्ती को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। नूरी अपने परिवार से छिपकर क्रिकेट खेलती है। मिताली के क्रिकेट के लिए वह उसके परिवार से भी लड़ती है। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।