ये हैं प्राकृतिक आपदाओं पर बनीं बॉलीवुड फिल्में

काई पो चे

2013 में आई फिल्म 'काई पे चे' अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म तीन युवाओं की कहानी थी जिनकी जिंदगी 2001 के गुजरात भूकंप के बाद बदल जाती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

केदारनाथ

2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ पर बनी इस फिल्म में भी सुशांत नजर आए थे। यह अभिनेत्री सारा अली खान की डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

तुम मिले

यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में इमरान हाशमी और सोहा अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में जुलाई, 2005 में मुंबई में आई बाढ़ को दिखाया गया था।

कड़वी हवा

2017 में आई इस फिल्म में संजय मिश्रा और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में थे। यह एक सूखा पीड़ित क्षेत्र की कहानी है जहां बरसों से वर्षा नहीं हुई है। फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

इस बारे में  ज्यादा जानने के लिए

मनोरंजन  की और खबरों के लिए 

यहां क्लिक करें