जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं ये बॉलीवुड सितारे

करण जौहर

करण जौहर दो बच्चों के सिंगल पैरेंट हैं। वह अपने बच्चों रूही और यश के साथ अकसर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। 2017 में वह सरोगेसी के जरिए पिता बने थे।

संजय दत्त

साल 2008 में संजय दत्त और मान्यता ने शादी की थी। यह संजय की तीसरी शादी थी। दो साल बाद 2010 में दोनों माता-पिता बने। मान्यता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। संजय अपने बेटे शाहरान और बेटी इकरा की तस्वीरें कई बार इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं।

सनी लियोनी

सनी लियोनी और उनके पति डैनिएल वीबर तीन बच्चों के माता-पिता है। 2018 में दोनों ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बेटों का स्वागत किया था। इनका नाम उन्होंने ऐशर और नोआ रखा है। इसके पहले 2017 में कपल ने एक बच्ची को गोद लिया था जिसे उन्होंने निशा नाम दिया।

प्रीति जिंटा

पिछले साल के अंत में अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ माता-पिता बने थे। प्रीति सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। इस साल मदर्स डे के मौके पर उन्होंने पहली बार अपने बच्चों झलक दिखाई थी।

फराह खान

बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने जुड़वा नहीं बल्कि तीन बच्चों को जन्म दिया था। 2008 में IVF के जरिए फराह और उनके पति शीरीष तीन बच्चों, एक बेटे और दो बेटियों, के माता-पिता बने थे।