हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित हैं आमिर खान की ये फिल्में

जो जीता वही सिकंदर

'जो जीता वही सिकंदर' आमिर के करियर की श्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ आयशा जुल्का दिखी थीं। यह फिल्म 1979 में आई हॉलीवुड फिल्म 'ब्रेकिंग अवे' से प्रेरित थी।

रंग दे बसंती

देशभक्ति के रंग में रंगी 'रंग दे बसंती' आमिर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 2006 में आई यह फिल्म युवाओं को बहुत पसंद आई थी। लोगों का कहना है कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'जीसस ऑफ मॉन्टरीयल' से प्रेरित लगती है।

फना

आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म 'फना' साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म देखकर आए दर्शकों का कहना था कि फिल्म की कहानी 'आई ऑफ द नीडल' से मिलती जुलती है। 'फना' का संगीत काफी लोकप्रिय हुआ था।

गजनी

आमिर की यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। उस साल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। आमिर की 'गजनी' इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का रीमेक थी। हालांकि, तमिल में बनी 'गजनी' हॉलीवुड फिल्म 'मेमेन्टो' से प्रेरित थी।