इन फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री तब्बू

भोला

'दृश्यम 2' के अलावा तब्बू अजय की 'भोला' में उपस्थिति दर्ज कराएंगी। फिल्म अगले साल 30 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अजय खुद कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में तब्बू एक सुपर-कॉप की महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

कुत्ते

मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन की फिल्म 'कुत्ते' में तब्बू नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच आ सकती है। इस थ्रिलर फिल्म में अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा और राधिका मदान भी नजर आएंगे।

खुफिया

विशाल के निर्देशन की 'खुफिया' तब्बू के खाते से जुड़ी है। इसमें उनके साथ अली फजल और वामिका गब्बी नजर आने वाले हैं। यह एक सच्ची घटना से प्रेरित जासूसी थ्रिलर फिल्म है। इसे आने वाले दिनों में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है।

मनोरंजन  की और खबरों के लिए