महिंद्रा देश में लॉन्च करेगी थार और XUV500 कूपे  समेत 4 मॉडल्स

महिंद्रा थार 5-डोर

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय थार SUV को 5-सीटर वेरिएंट में पेश करने वाली है। कंपनी अगले साल की शुरुआत में देश में थार 5-डोर को लॉन्च कर सकती है। इसमें 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये हो सकती है।

महिंद्रा XUV300  फेसलिफ्ट

XUV300 फेसलिफ्ट को भी अगले साल लॉन्च किया जाएगा। इसमें नया बोनट, एक क्रोम-फिनिश्ड ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम, सिल्वर स्किड प्लेट्स और DRLs के साथ स्लीक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दिए गए हैं। इसमें नया इंजन मिलेगा और इसकी कीमत 8 लाख रुपये के आस-पास होगी।

नई जनरेशन की  महिंद्रा बोलेरो

बोलेरो महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। अब कंपनी इस गाड़ी को भी अपडेट करने की योजना बना रही है।नई महिंद्रा बोलेरो में 1.5-लीटर का m-हॉक डीजल इंजन दिया जाएगा। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये होगी।

महिंद्रा XUV500  कूपे SUV

महिंद्रा अपनी XUV500 को कूपे वर्जन में भी उतारने वाली है। इस गाड़ी को 1.5-लीटर टर्बो-GDi पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये होगी।

मौजूदा पोर्टफोलियो

वर्तमान में महिंद्रा देश में महिंद्रा थार 3-डोर, स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो-N, XUV700, XUV300, बोलेरो, बोलेरो नियो, मराजो और XUV400 EV की बिक्री करती है।

इस बारे  में और जानने के 

ऑटो की  और खबरों के लिए