नवंबर में लॉन्च होंगी ये पांच बेहतरीन गाड़ियां

मारुति सुजुकी  बलेनो CNG

CNG वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। बलेनो में 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ इंजन स्टार्ट/स्टॉप तकनीक को शामिल किया गया है। इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये से शुरू होगी।

MG हेक्टर फेसलिफ्ट

MG मोटर्स अगले महीने 2022 हेक्टर को पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें एक क्लैमशेल बोनट, एक क्रोम से घिरी ग्रिल, एक ऑल-LED लाइटिंग सेटअप और 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स को शामिल किया गया है। इसकी कीमत करीब 15 लाख से शुरू होगी।

नई टोयोटा इनोवा

टोयोटा इस साल नवंबर में इंडोनेशियाई बाजार में इनोवा के नये जनरेशन हाइब्रिड मॉडल को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। इसे भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।

BYD अट्टो-3

चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी गाड़ी अट्टो-3 को इसी महीने लॉन्च किया है। इसकी कीमतें नवंबर में जारी की जाएंगी। इसकी कीमत लगभग 25 लाख से शुरू हो सकती है।

जीप ग्रैंड चेरोकी SUV

जीप भारत में बिल्कुल नई ग्रैंड चेरोकी SUV को लॉन्च करने वाली है। जानकारी के अनुसार, यह इस SUV का पांचवे जनरेशन का मॉडल होगा। इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये से शुरू होगी।