भारत में उपलब्ध इन गाड़ियों पर है सबसे कम वेटिंग पीरियड

निसान मैग्नाइट

निसान की बेस्ट सेलिंग कार निसान मैग्नाइट पर वर्तमान में 10 से 15 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी कीमत 5.99 लाख रूपये से शुरु है।

टाटा नेक्सन

टाटा की नेक्सन SUV पर दो महीनें का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यह SUV दो इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसमें पहला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जबकि दूसरा 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। इसकी कीमत 7.60 लाख रूपये से शुरु है।

हुंडई अल्काजार

हुंडई अल्काजार पर इस महीने 20 दिन के लेकर 45 दिन तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और वेन्टीलेटेड सीटें जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसकी कीमत 15.89 लाख रूपये से शुरु है।

रेनो किगर

रेनो किगर कॉम्पैक्ट SUV पर 15 से 30 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके रेड कलर मॉडल पर सबसे ज्यादा 3-4 महीने का वेटिंग पीरियड है। इसकी कीमत 5.99 लाख रूपये से शुरु है।

टाटा पंच

टाटा पंच पर 30 से 45 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। पंच में BS6 मानकों को पूरा करने वाले 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर, रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है। इसकी कीमत 5.93 लाख रूपये से शुरु है।