इन वाहनों से देश की सुरक्षा करती है भारतीय सेना

महिंद्रा मार्क्समैन बुलेटप्रूफ SUV

सुरक्षा बलों के पास महिंद्रा की बनाई हुई मार्क्समैन है, जिसकी खासियत है कि यह एक बुलेटप्रूफ SUV है। इस पर बंदूक की गोलियों के अलावा ग्रेनेड यानी बम भी बेअसर है।

महिंद्रा मेवा  स्ट्रैटन प्लस APC

महिंद्रा मेवा स्ट्रैटन प्लस APC एक सामान्य फुल-साइज SUV से भी कुछ बड़ा वाहन है। इस ट्रक पर किसी भी तरह के विस्फोटों और बैलिस्टिक धमाके का असर नहीं पड़ता है। इसे खासकर IED विस्फोटों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।

टाटा मर्लिन

टाटा मर्लिन एक हल्का बख्तरबंद मल्टीपर्पज वाहन (LAMV) है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसके लुक्स के चलते इसे देशी 'हमर' की संज्ञा दी गई है। हालांकि, यह हमर से कहीं अधिक मजबूत है। इसमें STANAS 4569 लेवल-1 की सुरक्षा मिलती है।

कल्याणी M4

कल्याणी M4 भी एक बख्तरबंद मल्टीपर्पज कार है जिसका उपयोग खराब मौसम वाले क्षेत्रों में और ऊंचाई पर सैनिकों के आवागमन के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल मशीन गन, ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर और एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों की ढुलाई के लिए भी किया जाता है।