नई बेनेली TRK 702 एडवेंचर बाइक हुई लॉन्च

लुक

नई बेनेली TRK 702 में नए फ्रंट फेडर, नॉच गार्ड, नए हैंडलबार, फॉक्स कार्बन फिनिश के साथ मिरर, स्टेप अप सीट और एक विंडस्क्रीन दी गई है। बाइक में बैकलिट स्विचगियर, हलोजन हेडलाइट और एक LED टेललैंप भी है

इंजन

नई बेनेली TRK 702 और TRK 702 X में समान 698cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 76hp की अधिकतम पावर और 68.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

परफॉरमेंस

यह बाइक 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ चल सकती है। वहीं मात्र 4.8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकती है।

फीचर्स

बाइक को सड़कों पर बेहतरीन संचालन प्रदान करने के लिए इसमें ड्यूल चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए आगे की तरफ इसमें 50mm इनवर्टेड फोर्क्स दिए गए हैं।

कीमत

2023 बेनेली TRK 702 बाइक को 6.85 लाख रुपये में उतारा गया है। इस बाइक के TRK 702 X मॉडल की कीमत 7.27 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) हैं।

इस बारे  में और जानने के 

ऑटो की  और खबरों के लिए