भारत में शुरू हुई 2023 टाटा नेक्सन.ev की बुकिंग शुरू

बुकिंग

इस गाड़ी को 2 ट्रिम्स मिड रेंज और लांग रेंज में लॉन्च किया जाना है। इसे शोरूम या टाटा मोटर्स की वेबसाइट से 21,000 रुपये टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है।

लुक

टाटा नेक्सन.ev का लुक कंपनी की कर्व SUV के समान है। बेहतर ऐरोडायनेमिक्स के लिए कंपनी ने इसे नए बंपर और मस्कुलर हुड से अपडेट किया है। इसमें नए अलॉय व्हील और पीछे की तरफ X-पैटर्न वाले LED टेललैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पावरट्रेन

नई नेक्सन.ev इलेक्ट्रिक कार के पावरट्रेन को अपडेट किया गया है। इसमें 40.5kWh की बैटरी के साथ दूसरे जनरेशन की इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी गई है। यह सेटअप 128.7bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 245Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

केबिन

टाटा नेक्सन.ev इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट के केबिन में नया डैशबोर्ड डिजाइन, सेंटर कंसोल और नए लोगो के साथ 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। मौजूदा नेक्सन EV में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील की सुविधा है।

कीमत

नई नेक्सन.ev की कीमत और उपलब्धता की जानकारी 14 सितंबर को इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी।  देश में इसे 16 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

इस बारे  में और जानने के 

ऑटो की  और खबरों के लिए