उत्तर प्रदेश सरकार

28 Jan 2021
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ट्रैक्टर परेड से पहले किसानों को 50,000 से 10 लाख रुपये के बॉन्ड भरने के नोटिस भेजे जाने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जबाव मांगा है।

24 Jan 2021
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नए धर्म परिवर्तन विरोधी कानून के तहत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। 17 वर्षीय इस युवक पर एक 15 वर्षीय लड़की का अपहरण करने का आरोप है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और लड़की उसके साथ ही मिली।

28 Dec 2020
बुधवार को एक अंतर-धार्मिक जोड़े के पक्ष में फैसला सुनाते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने महिला को उसके पति के साथ रहने की इजाजत दे दी। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि महिला बालिग है और उसे अपनी शर्तों पर जीवन जीने का हक है।

26 Dec 2020
'लव जिहाद' पर उत्तर प्रदेश सरकार के विवादित अध्यादेश को लागू हुए एक महीना हो गया है। 27 नवंबर को प्रभाव में आए इस अध्यादेश के अंतर्गत अब तक लगभग एक दर्जद FIR दर्ज की जा चुकी हैं और 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

07 Dec 2020
कृषि कानूनों सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कन्नौज में होने वाली 'किसान यात्रा' के लिए लखनऊ स्थित अपने घर से निकले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

04 Dec 2020
धर्म परिवर्तन पर उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यादेश को लेकर जो डर जताया जा रहा था, राज्य की राजधानी लखनऊ में बुधवार को इस डर को सच साबित करने वाला पहला उदाहरण सामने आया।

28 Nov 2020
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने "गलत तरीके" के किए गए धर्म परिवर्तन पर राज्य सरकार के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है और इसी के साथ ये कानून आज से ही लागू हो गया है।

28 Nov 2020
धर्म परिवर्तन पर उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यादेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एटी हसन ने मुस्लिम युवकों को सभी हिंदू लड़कियों को अपनी बहन मानने की सलाह दी है।

25 Nov 2020
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का शिलान्यास होने के बाद अब लोगों को एक और बड़ा तोहफा दिया है।

25 Nov 2020
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर दोहराया है कि राज्य सरकार जल्द ही 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने वाली है।

24 Nov 2020
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में शादी के लिए जबरन कराए जाने वाले धर्म परिवर्तन को रोकने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

10 Nov 2020
प्रदेश में बढ़ते स्मॉग और वायु प्रदूषण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ सहित 13 जिलों में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर रोक लगा दी है।

06 Nov 2020
कोरोना वायरस महामारी के कारण बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का बड़ा तोहफा दिया है।

24 Oct 2020
उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं थम रहे हैं।

23 Oct 2020
उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने आज तक बिजली का बिल ही नहीं दिया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के चेयरमैन और अपर मुख्य ऊर्जा सचिव अरविंद कुमार ने गुरूवार को ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी।

17 Oct 2020
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती की गैंगरेप के बाद मौत होने के मामले में सरकार आलोचनाओं का शिकार हो रही है और राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

16 Oct 2020
हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती की गैंगरेप के बाद मौत के मामले में पीड़ित परिवार सुरक्षा मिलने के बाद भी असुरक्षित महसूस कर रहा है।

05 Oct 2020
हाथरस जिले में गैंगरेप के बाद दलित युवती की मौत की घटना से देश उबाल पर है। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

04 Oct 2020
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब हाथरस पीड़िता का परिवार पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग कर रहा है तो फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच का हल्ला कर विशेष जांच दल (SIT) की जांच क्यों जारी है।

01 Oct 2020
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरूवार को भाजपा सांसद रवि किशन को वाई प्लस (Y+) सुरक्षा प्रदान की। बॉलीवुड में कथित ड्रग नेटवर्क पर बोलने के बाद मिल रही धमकियों के कारण रवि किशन को ये सुरक्षा प्रदान की गई है।

25 Sep 2020
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और मासूमों से दुष्कर्म, छेड़छाड़ तथा यौन अपराध करने वाले अपराधी अब चैन से नहीं बैठ पाएंगे।

25 Sep 2020
भारत की कोरोना वायरस की स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सिन' का तीसरे चरण का ट्रायल अक्टूबर में उत्तर प्रदेश में शुरू होगा। राज्य सरकार ने गुरूवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अक्टूबर में लखनऊ और गोरखपुर में कोवैक्सिन का तीसरे चरण का ट्रायल होगा।

31 Aug 2020
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले राज्य के सभी जिलाधिकारियों से ऐसे ब्राह्मणों की सूची मांगी जिनके पास हथियार का लाइसेंस है या जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है और फिर अपने इस फरमान को वापस ले लिया।

22 Jul 2020
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों ने जिस पत्रकार के सिर में गोली मारी थी, उसकी मौत हो गई है। विक्रम जोशी ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके परिवार को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

11 Jul 2020
उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़े मामलों की जांच कराने का निर्णय किया है और इसके लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दिया है।

10 Jul 2020
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में फिर से 55 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान किया है। ये लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।

26 Jun 2020
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बीच इन दिनों ठनी हुई है। प्रियंका आए दिन योगी सरकार की कमियों को उजागर करती रहती हैं।

26 Jun 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर मौजूद रहे।

27 May 2020
देश में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों परेशानियों का सामना करने के बाद अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश पहुंचे प्रवासी मजदूरों के हित के लिए योगी सरकार बड़े-बड़े कदम उठा रही है।

19 May 2020
उत्तर प्रदेश सरकार के दिल्ली से आने वाले लोगों को नोएडा में प्रवेश की इजाजत देने के चंद घंटे बाद ही नोएडा जिला प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है।

18 May 2020
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 1,000 बसें चलाने की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पेशकश को स्वीकार कर लिया है।

25 Apr 2020
उत्तर प्रदेश के सैफई में कोरोना वायरस के मरीजों को लेकर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।

24 Apr 2020
उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों में फंसे अपने मजदूरों को वापस लाएगी। मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से उनके घर पहुंचाया जाएगा और घर भेजने से पहले उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।

17 Apr 2020
लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे अपने छात्रों को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 250 बसें भेज रही है। 200 बसें आगरा से और बाकी बसें झांसी से जाएंगी और लगभग 7,000 छात्रों को वापस लाएंगी।

07 Apr 2020
क्वारंटाइन केंद्रों में गलत और अभद्र व्यवहार करने के लिए दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के सदस्यों के खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं।

30 Mar 2020
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर खड़े दिल्ली के डॉक्टरों को होटल ललित में रखा जाएगा।

25 Mar 2020
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए 21 दिन के लॉकडाउन के पहले दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में पान मसाले के निर्माण, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।

13 Mar 2020
समाजवादी पार्टी के एक नेता आईपी सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौराहे पर रेप के आरोप चिन्मयानंद और कुलदीप सेंगर का पोस्टर लगाया है।

09 Mar 2020
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने वालों के नामों और तस्वीरों वाली होर्डिंग्स को उतारने का आदेश दिया है।

21 Feb 2020
उत्तर प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अयोध्या में मस्जिद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली पांच एकड़ वैकल्पिक भूमि को स्वीकार कर लिया है।