दया याचिका

04 Mar 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया गैंगरेप के दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका खारिज कर दी है।

02 Mar 2020
दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी को अगले आदेश तक टाल दिया है।

22 Feb 2020
निर्भया कांड के चारों दोषियों की फांसी के लिए तीसरा डेथ वारंट जारी किया जा चुका है। नए डेथ वारंट के अनुसार दोषियों को 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाना है।

02 Feb 2020
निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी पर रोक के पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार की याचिका पर रविवार को भी दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

01 Feb 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह के बाद अब दूसरे अपराधी विनय शर्मा की दया याचिका भी खारिज कर दी है। इसके साथ अब उसकी भी फांसी का रास्ता साफ हो गया है। अब इन दोनों के पास अपने बचाव के लिए कोई भी विकल्प नहीं बचा है।

29 Jan 2020
सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह की याचिका को खारिज कर दिया है। मुकेश ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उसकी दया याचिका खारिज करने के खिलाफ ये याचिका दायर की थी।

22 Jan 2020
केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फांसी की सजा पा चुके दोषियों के दया याचिका दायर करने के लिए सात दिन की समय सीमा तय करने की मांग की है।

18 Jan 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया के दोषी मुकेश की दया याचिका को महज चार दिनों में खारिज कर दिया।

16 Jan 2020
निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी में देरी होने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

15 Jan 2020
निर्भया केस के दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाना था, जिसे अभी के लिए टाल दिया गया है। एक आरोपी ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी है, अगर याचिका खारिज होती है तो इसके 14 दिन बाद उन्हें फांसी दी जाएगी।

15 Jan 2020
निर्भया गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह ने फांसी की सजा से बचने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास दया याचिका दायर की है।

09 Jan 2020
निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड में फांसी की सजा पाए चार दोषियों में से एक विनय शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दायर की है। उसने डेथ वारंट पर रोक की भी मांग की है।

10 Dec 2019
निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड के दोषियों की फांसी पर जल्द फैसला होने की संभावना है। इसे देखते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने शुरू कर दिया है।

31 Oct 2019
देश को झकझोर देने वाले निर्भया रेप मामले में मौत की सजा पाए चारों दोषियों के पास एक ऐसा नोटिस पहुंचा है जिससे उनकी नींद उड़ गई है।