लिंचिंग

08 Sep 2020
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पांच लोगों ने एक 45 वर्षीय शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोप है कि बेटी बेचने की अफवाह फैलने के बाद आरोपियों ने पीड़ित पर हमला किया था। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल जाकर उसने दम तोड़ दिया।

07 Sep 2020
लोगों में कानून को डर किस हद तक समाप्त हो चुका है, सोमवार को इसका एक शर्मनाक नमूना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देखने को मिला। यहां भीड़ ने हत्या के आरोपी एक शख्स की पुलिस के सामने पीट-पीट कर हत्या कर दी और इस दौरान लाचार पुलिस कुछ नहीं कर पाई। भीड़ ने आरोपी की मौत के बाद भी उस पर हमले किए।

09 Apr 2020
दिल्ली के बवाना में कोरोना वायरस फैलाने की साजिश का आरोप लगा एक 22 वर्षीय शख्स की लिंचिंग करने का मामला सामने आया है।

25 Sep 2019
मध्य प्रदेश में खुले में शौच कर रहे दो बच्चों की लिंचिंग का मामला सामने आया है।