गलवान घाटी
गलवान घाटी भारत और चीन के बीच विवादित क्षेत्र अक्साई चिन में है। यहां पर भारत और चीन के बीच सीमा के तौर पर काम करने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) अक्साई चीन को भारत से अलग करती है और यह चीन के दक्षिणी शिनजियांग और भारत के लद्दाख तक फैली है। 1962 के भारत-चीन युद्ध में ये क्षेत्र जंग का प्रमुख केंद्र रहा था। 2020 के संघर्ष में भी ये जगह विवाद का एक अहम केंद्र रही। ये विवाद भारत के अपने दौलत बेग ओल्डी सैन्य हवाई अड्डे तक सड़क बनाने के कारण पैदा हुआ। भारत ने ये सड़क LAC के पास अपना इंफ्रास्क्ट्रक्चर मजबूत करने की रणनीति के तहत बनाई है। चीन ने इस सड़क निर्माण को अवैध बताया है और अपनी सेनाएं LAC तक ले आया है।

20 Feb 2021
चीन ने पिछले साल गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक नदी के किनारे दोनों देशों के सैनिकों को आमने-सामने देखा जा सकता है। ज्यादातर सैनिकों ने अपने हाथों में लाठियां और शील्ड पकड़ी हुई हैं।

19 Feb 2021
चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह बात कबूल की है कि पिछले साल भारतीय सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में उसके पांच सैन्य अधिकारी और सैनिक मारे गए थे।

26 Jan 2021
पिछले साल 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए सभी 20 भारतीय जवानों को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है। केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसका ऐलान किया।

15 Jan 2021
चीन और पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि किसी को भी भारत के धैर्य की परीक्षा लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।

02 Dec 2020
पूर्वी लद्दाख में गत 15 जून की रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के मामले में अमेरिकी संसद कांग्रेस की एक शीर्ष समिति बुधवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है।

27 Oct 2020
भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में 2+2 वार्ता हुई।

10 Sep 2020
29-30 अगस्त को पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर भारत की कार्रवाई के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के टैंक एक-दूसरे की रेंज में तैनात हैं और किसी की भी एक गलती दोनों देशों को युद्ध की ओर ढकेल सकती है।

03 Sep 2020
चीन के साथ तनाव के बीच सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज सुबह लद्दाख पहुंचे। वह दो दिन के लद्दाख दौरे पर आए हैं और यहां मौजूदा स्थिति और ऑपरेशन तैयारियों का जायजा लेंगे।

30 Aug 2020
गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद भारत ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दक्षिणी चीन सागर में जंगी जहाज तैनात किया था।

27 Aug 2020
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव को 1962 युद्ध के बाद की सबसे गंभीर स्थिति बताई है।

22 Aug 2020
भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को एक चीनी संयुक्त उद्यम का नाम सामने आने के बाद 44 वंदे भारत ट्रेनों का टेंडर रद्द कर दिया है।

14 Aug 2020
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने मई और जून में चीनी सेना के साथ हुई झड़प में बहादुरी दिखाने वाले अपने 21 जवानों के नाम वीरता पुरस्कारों के लिए भेजे हैं।

02 Aug 2020
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच आज पांचवें दौर की बातचीत होगी।

29 Jul 2020
भारत ने चीन के उन दावों का खंडन किया है, जिसमें उसने विवादित क्षेत्रों से सैनिकों को हटाने की बात कही है।

27 Jul 2020
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण काराकोरम पास के पास टी-90 मिसाइल टैंक तैनात कर दिए हैं। इन टैंकों को दौलत बेग ओल्डी (DBO) में तैनात किया गया है।

24 Jul 2020
चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिक पीछे हटाने पर बनी सहमति का पालन नहीं कर रहा है और तीन जगहों पर उसके सैनिक अभी भी अड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेंगोंग झील के फिंगर्स एरिया, गोगरा और देपसांग में चीनी सैनिक पीछे नहीं हटे हैं।

24 Jul 2020
भारत सरकार एक बार फिर कुछ और चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगा सकती है।

24 Jul 2020
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिकों की संख्या कम करने के मुद्दे पर चीन की वादाखिलाफी के बीच भारत ने नए व्यापारिक नियम जारी किए हैं।

23 Jul 2020
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास गलवान घाटी में गत 15 जून को चीनी सैनिकों से हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी बाबू को तेलंगाना सरकार ने डिप्टी कलक्टर नियुक्त किया है।

19 Jul 2020
सीमा विवाद के बाद देश में चीन विरोधी लहर जोरों पर है। सरकार भी निर्यात और दूसरी चीजों के मामले में चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिश में लगी है।

12 Jul 2020
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर टकराव की चार जगहों पर भारत और चीन की सेनाएं कम से कम 600 मीटर पीछे हट गई हैं और भारतीय सेना के अधिकारी खुद जाकर जाकर जमीनी स्थिति पर इसका जायजा ले चुके हैं।

09 Jul 2020
भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने की प्रक्रिया जारी है और दोनों देशों के सैनिक टकराव की एक और जगह से पीछे हट गए हैं।

07 Jul 2020
रविवार सुबह सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बताया कि चीनी सेना गलवान घाटी के Y जंक्शन से अपने सैनिक पीछे हटा रही है। ये सैनिक वापस अपने बेस कैंपों में जा रहे हैं।

06 Jul 2020
गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने से पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वेंग यी ने आपस में फोन पर बातचीत की थी।

06 Jul 2020
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने गलवान घाटी में अपने सैनिकों को लगभग एक-दो किलोमीटर पीछे हटा लिया है। सैन्य बातचीत में बनी सहमति के तहत चीन ऐसा कर रहा है और भारत ने भी अपने सैनिकों को पीछे हटाया है।

04 Jul 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को लेह दौरे के दौरान जिस अस्पताल में घायल सैनिकों से मुलाकात की थी, उसे लेकर कई सवाल उठ रहे थे।

04 Jul 2020
राजधानी दिल्ली के सरदार वल्लभभाई पटेल कोरोना वायरस केयर सेंटर के वार्डों के नाम गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों के नाम पर रखे जाएंगे।

03 Jul 2020
चीन के साथ तनाव के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के लेह पहुंचे और यहां निमू में उन्होंने सैनिकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गलवान में हमारे सैनिकों ने जो बहादुरी दिखाई उससे पूरी दुनिया को संदेश गया है और आपकी भुजाएं चट्टानों जैसी हैं।

01 Jul 2020
भारतीय नौसेना अपनी कुछ दमदार स्टील बोटों को लद्दाख भेजने जा रही है ताकि वे पेंगोंग झील में 928-बी टाइप चीनी जहाजों का मुकाबला कर सकें। ये बोट पहले से तैनात बोटों से अधिक शक्तिशाली और क्षमता वाली होंगी और इनमें निगरानी की उच्च तकनीक है।

30 Jun 2020
चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारतीय सेना ने लद्दाख में गलवान घाटी सेक्टर में छह T-90 मिसाइल फायरिंग टैंक और एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं।

28 Jun 2020
लद्दाख की गलवान घाटी में नदी में डूबकर दो भारतीय जवानों की मौत हो गई। मामले पर अभी तक सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन मौतों का इलाके में चल रहे तनाव से कोई संबंध नहीं है।

25 Jun 2020
यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में बनी तनाव की स्थिति को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि UK स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

25 Jun 2020
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव घटाने की कोशिशों के बीच चीन ने एक और नया मोर्चा खोल दिया है और गलवान घाटी के उत्तर में स्थित देपसांग मैदानी इलाके में भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हो गया है।

23 Jun 2020
अब सरकारी पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर सामान बेचने के इच्छुक विक्रेताओं को नए उत्पाद के मूल देश (कंट्री ऑफ ऑरिजन) के बारे में जानकारी देनी होगी। यानी यह बताना जरूरी होगा कि कोई सामान कहां बना है।

23 Jun 2020
गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के सेनाओं के बीच सोमवार को पहली बड़ी बैठक हुई।

23 Jun 2020
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव के बीच एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें भारत और चीन के सैनिकों को आपस में मुक्केबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

22 Jun 2020
गलवान घाटी में 15 जून की भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है।

22 Jun 2020
भारत और चीन का सीमा विवाद और गलवान घाटी में हुई हिंसा इस समय हर जगह चर्चा में हैं। यूं तो भारत-चीन का सीमा विवाद आजादी के दौर से ही चला आ रहा है, लेकिन बहुत ही कम लोगों को इसकी ठीक-ठीक जानकारी है।

22 Jun 2020
गलवान घाटी में हिंसा के बाद देशभर में चीन के खिलाफ पैदा हुए गुस्से के बीच महाराष्ट्र सरकार ने चीनी कंपनियों की 5,000 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं पर रोक लगा दी है। राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि केंद्र सरकार के परामर्श से लिया गया है और उसे इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

22 Jun 2020
भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में 15 जून को हुए खूनी संघर्ष के बाद दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारी संख्या में सेना की तैनाती कर दी है। इससे LAC के दोनों ओर तनाव बना हुआ है।