मनोरंजन

28 Jan 2021
देश में देशभक्ति के ऊपर बनने वाली फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसी फिल्मों से लोग एक भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करते हैं। ये फिल्में देशप्रेम की अभिव्यक्ति का जरिया बनती हैं।

27 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। आज केरल हाई कोर्ट ने इन सितारों को नोटिस जारी किया है। इन्हीं के साथ मलयालम अभिनेता अजु वर्गीज को भी नोटिस भेजा गया है।

27 Jan 2021
पिछले ही दिनों अमेजन प्राइम वीडियोज पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। अब सुप्रीम कोर्ट ने 'तांडव' के कलाकारों, निर्माताओं और लेखक को एक और झटका दे दिया है।

27 Jan 2021
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता सूर्या के अभिनय से सजी फिल्म 'सूराराई पोटरू' 2020 में सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली पहली तमिल फिल्म थी। सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया हासिल हुई है।

27 Jan 2021
कोरोना काल में कई अवॉर्ड शोज और इवेंट्स का आयोजन ऑनलाइन किया गया है। इसके अलावा कई रियलिटी शोज में ऑडिशन भी ऑनलाइन किए जा चुके हैं। अब इसी लिस्ट में किड्स डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' भी जुड़ गया है।

27 Jan 2021
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हालिया फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर 26 जनवरी को दुनिया की सबसे लोकप्रिय फिल्म बनी है।

27 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक इन दिनों युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में कार्तिक के पास कई फिल्मों के ऑफर्स भी आने लगे हैं।

27 Jan 2021
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की आगामी फिल्म 'जन गण मन' का आधिकारिक प्रोमो गणतंत्र दिवस के अवसर पर जारी कर दिया गया है।

27 Jan 2021
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2021 की शुरुआत काफी शानदार रही है। मकर संक्रांति/पोंगल के मौके पर 13 जनवरी को सुपरस्टार विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मास्टर' रिलीज की गई थी।

27 Jan 2021
अभिनेता विक्की कौशल अभिनीत बायोपिक 'सरदार उधम सिंह' पिछले साल से ही चर्चा में बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में भगत सिंह का किरदार अभिनेता अमोल पाराशर निभाएंगे।

26 Jan 2021
कोरोना काल में बेशक सिनेमाघरों को दोबारा खोला जा चुका है, लेकिन दर्शक अब भी सिनेमाघरों तक जाने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में फिल्मों को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करने का सिलसिला जारी है।

26 Jan 2021
पिछले कुछ समय में कई बॉलीवुड कलाकार हॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब बॉलीवुड अदाकारा जैकलिन फर्नांडीज भी हॉलीवुड की उड़ान भरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

26 Jan 2021
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। आज यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जॉन ने फैंस को अपनी फिल्म के रिलीज डेट की भी खुशखबरी दे दी है।

26 Jan 2021
हिंदी सिनेमा के पर्दे पर जिंदगी के हर रंग को बखूबी उकेरा गया है। यहां सिर्फ मोहब्बत की कहानियां ही नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत फिल्मों को भी दिखाया गया है।

25 Jan 2021
हाल ही में मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'D कंपनी' का टीजर फैंस के साथ शेयर किया था। इस फिल्म में राम गोपाल मुंबई के डोंगरी इलाके में एक स्ट्रीट गैंग चलाने वाले दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड डॉन बनने की कहानी को पर्दे पर दिखाएंगे।

25 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इंडस्ट्री में अपने जबरदस्त एक्शन के लिए पहचान वाले अभिनेता विद्युत को इस बार उनकी भावुक करने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'सनक' में देखा जाएगा।

25 Jan 2021
हिन्दी सिनेमा को 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले फिल्मकार एसएस राजामौली पिछले काफी समय से अपनी अगली बहुप्रतिक्षित फिल्म 'RRR' को लेकर चर्चा में हैं।

25 Jan 2021
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, कन्नड़ अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व प्रतिभागी जयश्री रमैया संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है।

25 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के अभिनय से सजी सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' अब एक बार फिर से बडे़ पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को 26 जनवरी के मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

25 Jan 2021
अक्सर फिल्मी हस्तियां अपने बयानों के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार मशहूर गायक और संगीतकार विशाल ददलानी भी अपने एक गलत बयान की वजह से काफी ट्रोल होने लगे हैं।

25 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन 24 जनवरी 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

25 Jan 2021
स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है।

24 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों उनकी इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही हैं। हालांकि, किसान आंदोलन के कारण फिल्म की शूटिंग भी काफी परेशानियों से जूझ रही है।

24 Jan 2021
बॉलीवुड में नेपोटिज्म और फेवरिटिज्म का मुद्दा हमेशा गर्माया रहता है। कई सितारों ने इस पर खुलकर बात की है। अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस पर खुलकर बात की है। उन्हें इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन किरदारों के लिए जाना जाता है।

24 Jan 2021
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के फैंस काफी समय से उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार वह 2018 में यशराज फिल्म्स की एक्शन फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में दिखे थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई।

24 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल जब भी पर्दे पर साथ नजर आए दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद किया।

24 Jan 2021
सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों के कई फैन पेज बने हुए हैं। ऐसे में सितारों के नाम से फर्जी अकाउंट चलाए जाना भी अब आम बात हो गई है।

24 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द ही साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विजय सेतुपति के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

24 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी की सभी रस्में अलीबाग के 'द मैनशन हाउस रिजॉर्ट' में की जा रही है। दोनों ही परिवार 22 जनवरी को यहां पहुंच चुके हैं।

24 Jan 2021
मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर एक बायोपिक बनने जा रही है।

23 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट 'थैंक गॉड' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभिनेता के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार करने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ऐलान किया गया है।

23 Jan 2021
पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स एंगल जुड़ने के बाद कई फिल्मी हस्तियों से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है।

23 Jan 2021
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनके जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा भी लीड रोल में दिखेंगे। अब फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री का नाम भी सामने आ गया है।

23 Jan 2021
इन दिनों बॉलीवुड अदाकाराओं के बीच अपना घर खरीदने की जैसे होड़ मची हुई है। हाल ही में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी प्रोपर्टी में निवेश किया है। दरअसल, उन्होंने मुंबई के बांद्र इलाके में अपने लिए एक 4BHK का शानदार घर खरीदा है। इसी के साथ उन्होंने अपना एक सपना भी पूरा कर लिया है।

23 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को इंडस्ट्री में उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश करते दिखते हैं।

23 Jan 2021
अभिनेत्री वरीना हुसैन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से की थी। सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा ने भी फिल्मों में अपना डेब्यू किया था।

23 Jan 2021
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लंबे वक्त से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बच्चन पांडे' को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। पिछले कुछ समय से केवल फिल्म के पोस्टर्स ही जारी किए जा रहे हैं, जो दर्शकों के बीच इसके लिए और उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।

23 Jan 2021
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक ने सभी को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने अपनी शादी खत्म करने की घोषणा की थी। करीब एक साल तक उन्होंने अपने अलग होने की वजहों पर चुप्पी साध रखी थी।

22 Jan 2021
प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 80 वर्ष की उम्र में दोपहर करीब 12:15 बजे निधन हो गया।

22 Jan 2021
1 जनवरी, 2021 को रणबीर कूपर की आगामी फिल्म 'एनिमल' का ऐलान किया गया था।