चीन समाचार

03 Mar 2021
एक तरफ चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर टकराव वाली जगहों से सेना पीछे हटा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ वह देपसांग इलाके में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है।

24 Feb 2021
चीन की एक अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए एक व्यक्ति को उसकी पत्नी द्वारा किए गए घर के कामों के बदले मुआवजा देने का आदेश दिया है।

21 Feb 2021
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिए बातचीत का सिलसिला जारी है।

20 Feb 2021
चीन ने पिछले साल गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक नदी के किनारे दोनों देशों के सैनिकों को आमने-सामने देखा जा सकता है। ज्यादातर सैनिकों ने अपने हाथों में लाठियां और शील्ड पकड़ी हुई हैं।

19 Feb 2021
पूर्वी लद्दाख स्थित पैंगोंग झील के दोनों किनारों पर सेनाएं पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और भारत और चीन दोनों ने तय समझौते के तहत अपनी सेनाओं और टैंकों को पीछे हटा लिया है।

19 Feb 2021
चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह बात कबूल की है कि पिछले साल भारतीय सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में उसके पांच सैन्य अधिकारी और सैनिक मारे गए थे।

16 Feb 2021
भारत और चीन के बीच हुए समझौते के तहत पूर्वी लद्दाख स्थित पैंगोंग झील से दोनों देशों की सेनाओं का पीछे हटना जारी है और मौके से आई ताजा तस्वीरों में चीनी सैनिकों को अपने तंबुओं को उखाड़ते हुए और पहाड़ी से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है। भारत की तरफ की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है।

14 Feb 2021
चीन ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति के रहस्य का पता लगाने में जुटी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम को महामारी के शुरुआती मामलों से जुड़े आंकड़े देने से मना कर दिया है।

12 Feb 2021
पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर सेनाएं पीछे हटाने के समझौते के बाद चीन ने बेहद तेजी से अपने टैंक पीछे हटाए हैं और उसकी इस तेजी ने भारत को भी चौंका दिया है।

09 Feb 2021
दुनियाभर में तबाही मचा रहे नए कोरोना वायरस की उत्पत्ति के रहस्य को सुलझाने के लिए चीन गई विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम को वुहान में दिसंबर, 2019 से पहले कोरोना वायरस के प्रकोप के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

27 Jan 2021
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कोरोना वायरस महामारी को मात देने के मुहाने पर खड़े भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी का अनुमान लगाया है और 2021 में देश की विकास दर 11.5 प्रतिशत रह सकती है।

26 Jan 2021
पिछले साल 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए सभी 20 भारतीय जवानों को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है। केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसका ऐलान किया।

26 Jan 2021
देश के 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के नाम अपना संबोधन दिया।

25 Jan 2021
चीन का 'मुंह में राम, बगल में छुरी' वाला खेल जारी है और सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबरों पर उसने कहा है कि उसकी सेना सीमा पर शांति बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है।

25 Jan 2021
चीनी सैनिकों ने पिछले हफ्ते सिक्किम में भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इंडिया टुडे ने शीर्ष सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

25 Jan 2021
आंतरिक कलह से जूझ रही सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) के विरोधी धड़े ने रविवार को प्रधानमत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी से बाहर निकाल दिया। विरोधी धड़े के प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली अब पार्टी के सदस्य नहीं है।

24 Jan 2021
लगातार वादाखिलाफी कर रहे चीन ने एक बार फिर से विश्वाघात किया है और सितंबर में बनी एक सहमति का विरोध करते हुए चुपचाप पूर्वी लद्दाख में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा ली है।

24 Jan 2021
चीन से कोरोना वायरस वैक्सीन खरीदने की बात कर चुके देश अब भारत की तरफ देख रहे हैं।

24 Jan 2021
पड़ोसी देशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की लाखों खुराकें गिफ्ट के तौर पर प्रदान करने के भारत के कदम की दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है और इससे वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने की जुगत में लगे पड़ोसियों को राहत मिली है।

23 Jan 2021
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच चल आ रहे तनाव को कम करने के लिए रविवार को दोनों के देशों के बीच नौवें दौर की कोर कमांडर स्तर की बैठक होगी।

23 Jan 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जब तक चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से अपनी सेना हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं करता, तब तक भारत अपनी सैन्य तैनाती में कमी नहीं करेगा।

22 Jan 2021
चीन ने अरुणाचल प्रदेश में गांव बनाने के अपने फैसले का बचाव किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इसे संप्रुभता का मामला बताते हुए कहा कि वह 'अवैध तरीके से स्थापित भारतीय राज्य' को मान्यता नहीं देता।

21 Jan 2021
दो वैक्सीनों को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दिए जाने के बावजूद पाकिस्तान में अभी कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान शुरू नहीं हो पाया है और देश की सरकार इस बात को लेकर दुविधा में है कि वह कहां से वैक्सीन खरीदे।

18 Jan 2021
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच बने तनाव की आड़ में चीन ने भारत को बड़ा धोखा दिया है।

15 Jan 2021
चीन और पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि किसी को भी भारत के धैर्य की परीक्षा लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।

09 Jan 2021
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने प्रधानमंत्री मोदी से एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन की खेप को जल्द भेजने की मांग की है।

09 Jan 2021
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब चुसुल सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय सैनिकों ने गुरुंग घाटी क्षेत्र में भारतीय सीमा में घुसे एक चीनी सैनिक को गिरफ्त में लिया है।

08 Jan 2021
कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही दुनिया को बचाने के लिए अब धीरे-धीरे वैक्सीनों का आना शुरू हो गया है। चीन में भी सिनोफार्मा कंपनी द्वारा तैयार वैक्सीन को सशर्त आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।

06 Jan 2021
कोरोना वायरस के स्त्रोत का पता लगाने के लिए आ रही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की अंतरराष्ट्रीय टीम को चीन ने अनुमति नहीं दी है।

04 Jan 2021
अफगानिस्तान ने काबुल में आतंकी सेल चलाने के मामले में पकड़े गए 10 चीनी जासूसों को छोड़ दिया है और उन्हें चीनी सरकार के एक चार्टर्ड प्लेन में बैठाकर चीन वापस भेज दिया गया है।

04 Jan 2021
चीनी सरकार के साथ विवादों में पड़ने के बाद अलीबाबा के संस्थापक और अरबपति जैक मा पिछले दो महीनों से सार्वजनिक जीवन में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें लेकर कई तरह के संदेह व्यक्त किए जा रहे हैं।

31 Dec 2020
चीन ने गुरुवार को आम लोगों के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। चीनी कंपनी सिनोफार्म ने इस वैक्सीन को तैयार किया है।

31 Dec 2020
भारत के मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं और चीन के जुंग शानशन उन्हें पछाड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

28 Dec 2020
वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने और इसे रोकने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्टिंग करने वाली चीन की एक स्वतंत्र पत्रकार झेंग झेन को चार साल की सजा सुनाई गई है।

23 Dec 2020
पिछले साल के अंत में चीन में पहली बार मिला खतरनाक कोरोना वायरस अब दुनिया के हर कोने में पहुंच गया है।

23 Dec 2020
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच अभी भी तनाव बरकरार है। दोनों सेनाएं इलाके पर पैनी नजरें गढ़ाए हुए है और अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगी है।

18 Dec 2020
पूरी दुनिया के सामने सार्वजनिक तौर पर शांति की बात कर रहा चीन अपनी चालों से बाज नहीं आ रहा है और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगते इलाकों में तेजी से नया इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में लगा हुआ है।

17 Dec 2020
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार मानव विकास सूचकांक-2020 की सूची में भारत को दो पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है।

17 Dec 2020
लगभग चार दशक बाद चीन पहली बार चांद की मिट्टी के नमूने धरती पर लाने में कामयाब हुआ है।

16 Dec 2020
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।