आतिशी
आतिशी दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक हैं। 1981 में दिल्ली के एक पंजाबी-राजपूत परिवार में जन्मीं आतिशी दिल्ली के प्रसिद्ध सेंट स्टीफन कॉलेज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। राजनीति में आने से पहले वह शिक्षा संबंधी समाजसेवा से जुड़ी रही हैं और लोक नीति में उनकी हमेशा दिलचस्पी रही है। 2013 में वह AAP के साथ जुड़ीं और 2015-20 की AAP सरकार के दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर उन्होंने दिल्ली के स्कूलों का चेहरा बदलने का काम किया। दिल्ली की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को अपने पैरों पर खड़ा करने का श्रेय उन्हें और सिसोदिया को ही दिया जाता है। 2019 लोकसभा चुनाव में वह पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं, लेकिन हार गईं। 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने कालकाजी विधानसभा से जीत दर्ज की।

17 Jun 2020
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है। राज्य में जहां लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं अब सरकार में शामिल लोग भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं।

17 Jun 2020
आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। फिलहाल आतिशी पूरी तरह ठीक हैं।

16 Feb 2020
अरविंद केजरीवाल ने आज लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मनीष सिसोदिया समेत छह मंत्रियों ने भी शपथ ली।

11 May 2019
आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी सिंह के खिलाफ बंटे आपत्तिजनक पर्चे मामले में नई जानकारी सामने आई है।

10 May 2019
आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटने के आरोपों पर गौतम गंभीर ने कहा है कि अगर यह साबित हुआ तो वह खुलेआम खुद को फांसी लगा लेंगे।

10 May 2019
दिल्ली में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

09 May 2019
दिल्ली में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव मतदान से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चों पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

26 Apr 2019
आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर के पास 2 वोटर ID कार्ड होने का आरोप लगाया है।

09 Apr 2019
दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का चेहरा बनी आतिशी लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार हैं।