अमरिंदर सिंह
अमरिंदर सिंह पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। पटियाला के राजपरिवार से आने वाले अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च, 1942 को हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह 1963 से 1966 तक तीन साल सेना में रहे और उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया। सेना में सेवाएं देने के कारण ही उन्हें आमतौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह कहा जाता है। अपने मित्र और कांग्रेस नेता राजीव गांधी के कहने पर वह राजनीति में आए और 1980 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। 1984 में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के विरोध में उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। शिरोमणि अकाली दल से होते हुए वह 1998 में वापस कांग्रेस में आए। वह 2002 में पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने और 2007 तक इस पद पर बने रहे। 2017 विधानसभा चुनाव जीतकर वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

24 Feb 2021
पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 60 साल के थे और एक महने पहले किडनी की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

23 Feb 2021
ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक गांव मेहराज में हुई एक किसान रैली में दिखा।

02 Jan 2021
पंजाब के मोहली में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी के पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है।

28 Dec 2020
अपने बेहतर इंटरनेट प्लान और कनेक्टिविटी के चलते अन्य टेलीकॉम कंपनियों की नाक में दम करने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो टेलीकॉम कंपनी अब किसानों के निशाने पर आ गई है।

20 Dec 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में अहम भूमिका निभा रहे पंजाब के एक बड़े किसान संगठन को विदेशी चंदा प्राप्त करने के लेकर चेतावनी मिली है।

16 Dec 2020
दिल्ली बॉर्डर पर जारी प्रदर्शनों में भाग लेकर पंजाब लौट रहे चार किसानों की दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गई। वहीं एक किसान की हार्ट अटैक के कारण दिल्ली में जान चली गई।

03 Dec 2020
नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। मामले के समाधान के लिए सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच दिल्ली में चौथे दौर की वार्ता चल रही है।

03 Dec 2020
नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की गुरुवार को सरकार के साथ फिर से वार्ता होगी।

29 Nov 2020
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच जुबानी जंग तेजी से बढ़ती जा रही है।

26 Nov 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर राजनीति तेज हो गई है।

04 Nov 2020
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में जल रही आग बुधवार को दिल्ली तक पहुंच गई।

03 Nov 2020
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वो बुधवार को अपने विधायकों के साथ राजघाट पर धरने पर बैठेंगे।

20 Oct 2020
केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में जबरदस्त विरोध हो रहा है।

20 Oct 2020
पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक राज्य सरकार के खिलाफ कल पूरी रात विधानसभा में धरने पर बैठे रहे। AAP विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के नए कृषि विधेयक की कॉपी उन्हें न देने के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।

04 Oct 2020
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में राहुल गांधी जमीन पर उतर आए हैं।

01 Oct 2020
पंजाब में नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को अब राहुल गांधी का साथ मिलेगा।

16 Sep 2020
पंजाब के पठानकोट में पिछले महीने लूट के इरादे से भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमला कर हत्या करने के मामले का पंजाब पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

10 Sep 2020
भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसके खिलाफ लड़ाई महीने-दर-महीने बढ़ती ही जा रही है। इस लड़ाई में अफवाहें एक बड़ी बाधा बनकर उभरी हैं और इसके कारण लोग न तो कोरोना वायरस की टेस्टिंग करा रहे हैं और न ही समय पर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

03 Sep 2020
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में AAP कार्यकर्ताओं द्वारा ऑक्सीमीटर अभियान चलाए जाने की घोषणा करने के बाद गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

18 Aug 2020
देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसने सभी राज्यों की सरकारों को चिंतित कर रखा है।

13 Aug 2020
राजस्थान के बाद अब पंजाब में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। बुधवार को पार्टी सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

01 Aug 2020
पंजाब में जहरीली शराब पीने से मौत होने के मामले में विकराल रूप ले लिया है। शनिवार शाम तक राज्य में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 64 पहुंच गई है। इसको लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

31 Jul 2020
पंजाब के तीन जिलों में पिछले दिनों में जहरीली शराब पीने के कारण करीब 21 लोगों की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

13 May 2020
सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक में कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन के दौरान राज्यों में जोन तय करने की अनुमति मांगी थी।

09 May 2020
पंजाब सरकार ने लॉकडाउन में शराब दुकानें खोलने की अनुमति मिलने के बाद राजस्व जुटाने और लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए शराब की होम डिलीवरी की इजाजत दे दी।

01 May 2020
महाराष्ट्र के नांदेड से वापस लौटे सिख तीर्थयात्री पंजाब के लिए एक बड़ी समस्या बनकर उभरे हैं। अब तक इनमें से 173 तीर्थयात्रियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और उनके कारण राज्य में कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है।

29 Apr 2020
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पंजाब ने राज्य में लागू लॉकडाउन और कर्फ्यू को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है और ये 17 मई तक जारी रहेगा।

13 Apr 2020
पंजाब के पटियाला में रविवार को निहंगों द्वारा पुलिस पर किए गए हमले में कटी सहायक उप निरीक्षक (ASI) की कलाई को चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) के डॉक्टरों ने सात घंटे की सर्जरी के बाद फिर से जोड़ दिया।

12 Apr 2020
पंजाब पुलिस ने पटियाला के बलबेड़ा गांव के गुरुद्वारे से एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

10 Apr 2020
पंजाब ने 14 अप्रैल को खत्म होने जा रहे लॉकडाउन को अपने राज्य में एक मई तक बढ़ा दिया है। पंजाब में लॉकडाउन के साथ-साथ कर्फ्यू भी लगा हुआ है और इसे भी एक मई तक बढ़ा दिया गया है।

10 Apr 2020
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने की बात कही। कोरोना वायरस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कोरोना वायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में दाखिल हो चुका है।

01 Apr 2020
पूरा देश कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से लड़ रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए देश को लॉकडाउन किया गया है और लोग घरों में बंद हैं।

24 Mar 2020
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए अब केंद्र और राज्य सरकारों ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।

23 Mar 2020
चीन के वुहान शहर से निकला खतरनाक कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में अपने पैर फैला रहा है।

17 Jan 2020
पंजाब विधानसभा में आज नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया।

13 Dec 2019
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरूवार को नागरिकता (संशोधन) बिल को अपनी मंजूरी दे दी। उनकी मंजूरी के बाद अब ये एक कानून बन गया है।

04 Dec 2019
देश में महिलाओं के साथ बढ़ रही रेप की घटनाओं के बीच के पंजाब सरकार ने नये कदम का ऐलान किया है।

20 Nov 2019
हाल ही में गूगल ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मांग पर प्ले स्टोर से एक ऐप हटाई है।

07 Nov 2019
पाकिस्तान में असली राज किसका है, इसकी बानगी पेश करता एक और मामला सामने आया है। ये मामला करतारपुर कॉरिडोर से जुड़ा है।

06 Nov 2019
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि करतारपुर कॉरिडोर खोलने के पीछे पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है।