अलका लांबा
अलका लांबा कांग्रेस की नेता हैं। 1975 में जन्मी अलका 1994 में मात्र 19 साल की उम्र में कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के साथ जुड़ी और अगले ही साल वह दिल्ली छात्र संघ संगठन (DUSU) की अध्यक्ष चुनी गईं। 1997 में वह दो साल के लिए NSUI की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। 2003 में वह पहली बार मोती नगर से दिल्ली विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरीं, हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिसंबर, 2014 में वह कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गईं और अगले साल चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं। शीर्ष नेतृत्व से विवाद के बाद 2019 में AAP छोड़ी और कुछ महीनों बाद फिर से कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2020 विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक से हार का सामना करना पड़ा।

11 Feb 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आ गए हैं।

08 Feb 2020
दिल्ली में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 70 सीटों पर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

अपील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से वोट डालने की अपील की है।

07 Feb 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शनिवार को सभी 70 सीटों के लिए मतदान होगा। राजधानी के चुनावों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

22 Jan 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तीनों मुख्य पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

06 Sep 2019
चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है।

03 Sep 2019
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने का ऐलान कर चुकीं विधायक अलका लांबा मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलीं, जिसके बाद उनके वापस कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

26 May 2019
पार्टी से नाराज चल रहीं आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अलका लांबा ने रविवार को घोषणा की कि वह अगले साल 2020 में पार्टी को छोड़ देंगी।

15 Mar 2019
चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें स्वीकार करती है तो उन्हें पार्टी से वापस जुड़ने में कोई संकोच नहीं है।