अजित पवार
अजित पवार महाराष्ट्र के मौजूदा उप मुख्यमंत्री हैं। अजित महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार के भतीजे हैं। 1959 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में जन्मे अजित ने सक्रिय राजनीति में अपने सफर की शुरूआत 1991 में बारामती से लोकसभा चुनाव लड़कर की। वह इस सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ते हैं और 1991, 1995, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में यहां से चुनाव जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे। इस दौरान वह महाराष्ट्र के कृषि मंत्रालय और जल मंत्रालय समेत कई अहम जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। उन पर लगभग 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले के आरोप भी हैं। 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने अपनी पार्टी से बगावत कर भाजपा को समर्थन दे दिया था, हालांकि कुछ दिन बाद ही वह पार्टी में वापस आए गए।

26 Dec 2020
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने कहा कि चुनावों से पहले उनकी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेता वापस आना चाहते हैं।

30 Sep 2020
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को नए कृषि कानूनों को लागू करने वाला आदेश वापस ले लिया है।

05 May 2020
देश में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ने अगले साल मार्च तक विकास कार्यों पर होने वाले खर्च पर रोक लगा दी है।

23 Apr 2020
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया है।

31 Mar 2020
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जुटी महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को राज्य के चुने गए प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों की मार्च महीने की सैलरी में कटौती का ऐलान किया।

02 Mar 2020
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA), प्रस्तावित नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) को लेकर 'गलत जानकारी' फैलाई जा रही है।

05 Jan 2020
महाराष्ट्र में मंत्रियों की शपथ के छह दिन बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।

02 Jan 2020
महाराष्ट्र में सरकार चला रही शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई है।

30 Dec 2019
आज महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ और इस दौरान कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली।

25 Dec 2019
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों की दी गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इसमें बदलाव किया है।

24 Dec 2019
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

06 Dec 2019
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार को 17,700 करोड़ रुपये के विदर्भ सिंचाई घोटाले में महाराष्ट्र की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (ACB) की ओर से क्लीन चिट मिल गई है।

03 Dec 2019
महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर चल रही उठापटक के बीच 20 नवंबर को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने चुप्पी तोड़ी है।

02 Dec 2019
बहुमत न होने के बावजूद भाजपा के देवेंद्र फडणवीस 80 घंटे के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री क्यों बने, इस पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने सनसनीखेज दावा किया है।

29 Nov 2019
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी जाते ही देवेंद्र फड़णवीस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नागपुर पुलिस ने गुरुवार को अदालत जारी समन फड़णवीस को सौंपा।

29 Nov 2019
महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार बनने के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि NCP के अजित पवार को इस सरकार में क्या जिम्मेदारी दी जाती है।

27 Nov 2019
पिछले हफ्ते अपनी पार्टी और परिवार से बगावत करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार का NCP ने खुली बांहों से स्वागत किया है।

26 Nov 2019
मंगलवार देर रात शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया।

26 Nov 2019
महाराष्ट्र में शनिवार सुबह-सुबह खड़ा हुआ सियासी बवंडर आज शांत हो गया।

26 Nov 2019
भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान किया।

26 Nov 2019
खबरों के अनुसार, अजित पवार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

26 Nov 2019
आज महाराष्ट्र के सियासी संकट पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कल शाम पांच बजे तक बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया है।

26 Nov 2019
सिंचाई घोटाले से संबंधित नौ केस बंद करने के महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के फैसले के खिलाफ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।

26 Nov 2019
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने फैसले में कहा कि 27 नवंबर को शाम पांच बजे महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। इसका लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा और ओपन बैलेट के जरिए फ्लोर टेस्ट होगा।

25 Nov 2019
कांग्रेस की दो महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत करते हुए कहा है कि सदन में मार्शलों ने उनके साथ हाथापाई की।

25 Nov 2019
महाराष्ट्र में सिंचाई घोटाले से जुड़े नौ मामलों को बंद करने की खबरें आई हैं। कहा जा रहा था कि इनमें राज्य के नए उप मुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ दर्ज मामले भी शामिल हैं, लेकिन सरकार की तरफ से इसका खंडन किया गया है।

25 Nov 2019
महाराष्ट्र के सियासी संकट में बहुमत परीक्षण सारे सवालों का जवाब नजर आ रहा है।

25 Nov 2019
महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण के लिए संख्याबल जुटाने में लगी भाजपा ने राज्य में 'ऑपरेशन कमल' शुरू कर दिया है।

24 Nov 2019
महाराष्ट्र में एक रात के अंदर खेल बदलने के सूत्रधार बने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार ने ट्वीट कर उसके बाद के घटनाक्रम पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

24 Nov 2019
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम में सबकी नजरें अब भाजपा सरकार के बहुमत परीक्षण पर हैं।

23 Nov 2019
रातोंरात बदले महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम ने सबको चौंका कर रख दिया है।

23 Nov 2019
दृश्य एक- चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार पर 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते देवेंद्र फडणवीस।

23 Nov 2019
कल तक महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) बातचीत कर रही थी। यह शुक्रवार शाम तक की बात है।

23 Nov 2019
महाराष्ट्र में आज सुबह बेहद नाटकीय घटनाक्रम में भाजपा के देवेंद्र फडणीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

23 Nov 2019
शिवसेना और NCP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि नेता शामिल रहे।

23 Nov 2019
शनिवार सुबह महाराष्ट्र के राजभवन में जो हुआ, उसकी पटकथा पिछले कई दिनों से लिखी जा रही है।