अहमद पटेल
गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। वह तीन बार लोकसभा और चार बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 1949 में गुजरात के भरूच में जन्मे अहमद पटेल ने 1976 में स्थानीय चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। उन्हें गांधी परिवार के बेहद नजदीक माना जाता है। 1985 में कुछ समय के लिए वह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव रह चुके हैं। सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अहमियत बढ़ गई और वह गांधी परिवार से बाहर कांग्रेस के सबसे अहम और शक्तिशाली नेता रहे। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में उनका अहम हाथ रहा और वे इसके मुख्य रणनीतिकार थे। अहमद पटेल सोनिया गांधी की सर्वशक्तिशाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (NAC) के दूसरे सबसे अहम सदस्य भी रहे।

21 Dec 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह सांस लेने में तकलीफ के कारण 19 दिसंबर से दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती थे और यही पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

25 Nov 2020
आज तड़के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया। उन्हें कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे। उन्होंने सुबह करीब 03:30 बजे अंतिम सांस ली। वह 71 साल के थे।

15 Nov 2020
कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को इनटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में शिफ्ट किया गया है।

20 Sep 2020
राज्यसभा चेयरमैन वैंकेया नायडू उन सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने का विचार कर रहे है, जिन्होंने उपसभापति हरिवंश के साथ 'बुरा' व्यवहार किया।

20 Jan 2020
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई को एक कदम और आगे ले जाते हुए कांग्रेस ने कहा है कि उसकी सरकार वाले सारे राज्यों की विधानसभाएं इसके खिलाफ प्रस्ताव पास करेंगी।

16 Dec 2019
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पर धरना दिया। वो छात्रों के समर्थन में दो घंटे के धरने पर बैठी थीं।

23 Nov 2019
शिवसेना और NCP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि नेता शामिल रहे।

23 Sep 2019
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सोमवार को तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से मिलने पहुंचे।

03 Jul 2019
गुजरात की 2 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य के अपने 65 विधायकों को राजस्थान के माउंट आबू भेजने का फैसला किया है।

27 May 2019
कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक में अपना इस्तीफा नामंजूर होने के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं।

21 May 2019
चुनावी नतीजों से पहले विपक्षी दल अपनी मांगों को लेकर आज चुनाव आयोग से मुलाकात कर सकते हैं।

18 Apr 2019
चुनावी समय चल रहा है, ऐसे में हर मतदाता वोट का महत्व समझ रहा है।

05 Apr 2019
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के बिचौलिए क्रिश्चिन मिशेल ने इसमें एक बड़े कांग्रेस नेता के शामिल होने की संभावना जताई है।