शोध में निगरानी ऐप्स काे लेकर चौंकाने वाला खुलासा
टेक्नोलॉजी
एक नए अध्ययन से खुलासा हुआ है कि हबस्टाफ, टाइम डॉक्टर और डेप्यूटी जैसी मशहूर ऐप्स सिर्फ आपके काम के घंटे और लोकेशन को ही ट्रैक नहीं कर रही हैं।
ये ऐप्स चुपचाप आपकी निजी जानकारी फेसबुक और लिंक्डइन जैसी बड़ी टेक कंपनियों को भी भेज रही हैं और अक्सर ऐसा तब होता है जब आपको इसकी पूरी जानकारी भी नहीं होती और आपकी सहमति भी नहीं ली जाती।
ऐप्स ने 140 से ज्यादा कंपनियों को भेजा डाटा
शोधकर्ताओं ने पाया कि इन ऐप्स ने 140 से ज्यादा बाहरी कंपनियों के साथ नाम, ईमेल और डिवाइस की जानकारी साझा की और कुछ प्लेटफॉर्म्स कर्मचारियों की सटीक लोकेशन पर नजर रखने में भी सक्षम थे।
इस अध्ययन को अंजाम देने वाली टीम ने कर्मचारियों की गोपनीयता की रक्षा के लिए कड़े नियमों की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर्र इसमें बदलाव नहीं किया गया तो नौकरी और निजी जिंदगी के बीच की रेखा और भी धुंधली हो सकती है।