अब आप नहीं, कंप्यूटर आपको समझेगा- एनवीडिया CEO
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने कहा है कि हम एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं, जहां कंप्यूटर हमें समझेंगे, न कि हम कंप्यूटर को।
उन्होंने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में तेजी से हो रही तरक्की की वजह से मशीनें हमारे बोलने और व्यवहार करने के तरीके को अब और भी बेहतर तरीके से समझने लगी हैं। इसी वजह से अब टेक्नोलॉजी ज्यादा स्वभाविक और इंसानों के लिए ज्यादा आसान लगने लगी है।
एडेप्टिव AI से कंप्यूटर के साथ बातचीत आसान
स्मार्ट वॉयस रिकग्निशन और एडेप्टिव AI टूल्स के जरिए कंप्यूटर के साथ हमारा बातचीत करना बहुत आसान होता जा रहा है।
एनवीडिया जैसी कंपनियां ऐसी तकनीक बना रही हैं, जो इंसानों के सोचने के तरीके को समझ सके। इसकी वजह से आज के रोजमर्रा के टूल पहले से ज्यादा स्मार्ट और काम के होते जा रहे हैं।
यह सब लोगों की जिंदगी, उनके काम और यहां तक कि स्कूल के प्रोजेक्ट्स को भी काफी आसान बना रहा है।