मेटा फ्री में दे रही प्रशिक्षण और AI डाटा सेंटर में नौकरी
मेटा ने 'अमेरिका वर्कफोर्स एकेडमी' की शुरुआत की है। यह 11.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,050 करोड़ रुपये) का 5 सप्ताह का कार्यक्रम है।
इसके तहत लोगों को कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर्स में काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बिजली का काम, HVAC, वेल्डिंग, प्लंबिंग और फाइबर ऑप्टिक्स जैसे व्यावहारिक कौशल वाले काम शामिल हैं।
खात बात यह है कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से फ्री है और इसे उद्योग जगत के भागीदारों के साथ मिलकर तैयार किया गया है, ताकि लोगों को कौशल सीखने को मिलें।
NCCER से मिलेगा प्रमाण पत्र
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आपको नेशनल सेंटर फॉर कंस्ट्रक्शन एजुकेशन एंड रिसर्च (NCCER) से प्रमाण पत्र मिलेंगे। साथ ही, मेटा के संवेदकों के साथ पक्की नौकरी का प्रस्ताव भी मिलेगा।
ये नौकरी के अवसर लुइसियाना, ओहायो, इंडियाना या टेक्सास जैसे अमेरिकी राज्यों में होंगे। इस साल अमेरिकी निर्माण उद्योग में लगभग 3,50,000 नौकरियां खाली हैं।
इसकी मुख्य वजह AI इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से बढ़ता काम है। मेटा का यह कदम भविष्य को बनाने में योगदान देने और सीखने के इच्छुक हर व्यक्ति के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।