कैंसर की दवाओं से होगा अल्जाइमर का इलाज, चूहों में हुआ शोध
कैंसर की 2 मौजूदा दवाओं लेट्रोजोल और इरिपोटेकन ने वैज्ञानिकों को तब हैरान कर दिया, जब चूहों पर हुए शोध में इन्होंने अल्जाइमर से होने वाले दिमागी नुकसान को ठीक कर दिया।
शोधकर्ताओं ने जीन विश्लेषण के उपकरणों का इस्तेमाल करके इन दवाओं की पहचान की और उन्होंने देखा कि जिन चूहों को दवा दी गई, उनमें हानिकारक टाऊ प्रोटीन के गुच्छे कम हो गए और उन्होंने याददाश्त से जुड़ी जांच में भी अच्छा प्रदर्शन किया।
इंसानों के इलाज की उम्मीद बंधी
लेट्रोजोल और इरिपोटेकन दिमाग की अलग-अलग कोशिकाओं को टारगेट करती हैं, इसलिए इन्हें एक साथ इस्तेमाल करने से अल्जाइमर रोग से कई मोर्चों पर निपटा जा सकता है।
ये नतीजे अभी सिर्फ चूहों पर हुए शोध से मिले हैं और इंसानों पर इन्हें आजमाने से पहले अधिक सुरक्षा जांच की जरूरत होगी।
दुनियाभर में 5.5 करोड़ से ज्यादा लोग अल्जाइमर से जूझ रहे हैं, ऐसे में इस तरह के नए इलाज की खोज बहुत उम्मीदें जगाती है।