एलन मस्क ने दिखाई अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले AI सैटेलाइट की झलक
एलन मस्क ने स्पेस-X की अगली बड़ी योजना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर सैटेलाइट का ऐलान किया है। कंपनी लगभग 10 लाख सैटेलाइट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो अंतरिक्ष से AI कंप्यूटिंग का काम संभालेंगे।
उन्होंने एक्स पर पहले मॉडल AI1 की एक झलक भी दिखाई है। इसमें 230 फीट के बड़े सोलर पैनल लगे हैं और शुरुआती दौर में इसमें एनवीडिया चिप्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
सैटेलाइट्स को सरल बनाया
स्टारलिंक के सैटेलाइट्स की तुलना में इन नए सैटेलाइट्स को ज्यादा सरल बनाया गया है। इनमें फैंसी एंटीना नहीं लगाए गए हैं, बल्कि सोलर सेल और लेजर लिंक जैसी जरूरी चीजों पर ही खास ध्यान दिया गया है।
स्पेस-X ने टेक्सस के बास्ट्रोप में सोलर पैनल बनाने के लिए गिगासैट नाम की एक बड़ी फैक्टरी बनाई है। साथ ही, चिप्स के निर्माण के लिए एक और जगह भी तैयार की जा रही है।
कंपनी ये दोनों बड़े कदम इसलिए उठा रही है, ताकि वो एक ऐसे आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए तैयार हो सके, जो रिकॉर्ड तोड़ सकता है।