दिल्ली के दंपति से कनाडा में स्थायी निवास दिलाने के नाम 1.8 करोड़ रुपये की ठगी
देश
दक्षिण दिल्ली के रिचा और प्रेम आहूजा नाम के एक जोड़े को कनाडा आव्रजन घोटाले में कथित तौर पर 1.8 करोड़ रुपये गंवाने पड़े हैं। GIES इमिग्रेशन के धर्मेंद्र शर्मा ने उन्हें कनाडा की स्थायी निवास दिलवाने के नाम पर ओंटारियो में एक रेस्टोरेंट खरीदने को कहा। पैसे चुकाकर कारोबार शुरू भी कर लिया गया, लेकिन इसके बावजूद उनके स्थायी निवास के आवेदन लगातार खारिज होते रहे।
फर्जी कागजातों का इस्तेमाल, दंपति के पैसे निकाल लिए गए
जांच में सामने आया कि कंपनी के रिकॉर्ड में जोड़े का नाम कहीं था ही नहीं। उन्होंने जो पैसे दिए थे, वे भी फौरन बैंक खाते से निकाल लिए गए। उन्हें धोखा देने के लिए फर्जी कागजातों का इस्तेमाल किया गया था। रिचा ने साल 2024 में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। पिछले महीने धर्मेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं गौरव शर्मा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। यह मामला अभी चल रहा है।