सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश से जेल से भागा कैदी , 4 साल बाद खुला चौंकाने वाला सच
देश
बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से एक उम्रकैद का कैदी, शंकर ए, सुप्रीम कोर्ट के फर्जी कागजात पेश करके फरार हो गया। शंकर ए किडनैपिंग और साजिश रचने के आरोप में दो उम्रकैद की सजा काट रहा था। नवंबर 2018 में जेल अधिकारियों ने उन कागजों को असली समझकर उसे रिहा कर दिया था।
शंकर ए और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज
कई साल बीत जाने के बाद, जब अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की पुष्टि की, तब पता चला कि वह रिहाई का आदेश पूरी तरह से फर्जी था। इसके बाद, शंकर ए और उसे इसमें मदद करने वाले साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। अब जेल विभाग उसकी तलाश में जुट गया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस धोखाधड़ी को अंजाम कैसे दिया गया।