कर्नाटक में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के साथ मिलेंगे स्मार्ट ID कार्ड
कर्नाटक सरकार 'शक्ति' स्कीम के तहत महिलाओं के लिए स्मार्ट कार्ड लेकर आ रही है। इन कार्ड से उनकी बस यात्रा और भी आसान हो जाएगी। ये कार्ड महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त सफर करने देंगे और पहचान पत्र (ID) का काम भी करेंगे। परिवहन मंत्री बायराठी सुरेश ने बताया है कि जल्द ही 3 करोड़ कार्ड जारी किए जाने की योजना है।
शक्ति स्कीम ने बांटे 753.7 करोड़ शून्य-किराया टिकट
इन स्मार्ट कार्ड्स को लेने के लिए महिलाओं को सिर्फ मामूली फीस देनी होगी और इन्हें रिचार्ज करने का भी कोई झंझट नहीं है। वहीं, पुरुषों के लिए ऐसे रिचार्ज कार्ड होंगे, जो नम्मा मेट्रो कार्ड की तरह काम करेंगे। साल 2023 से अब तक 'शक्ति' स्कीम के जरिए 753.7 करोड़ मुफ्त टिकट बांटे जा चुके हैं। इससे बसों में यात्रियों की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार 1,000 नई और 4,000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल कर रही है। इसमें केंद्र सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है।