भारत की प्रजनन दर गिरकर 1.9 हुई, क्या बूढ़ा हो रहा है देश?
देश
भारत की प्रजनन दर गिरकर 1.9 हो गई है, जो 2.1 के रिप्लेसमेंट लेवल से कम है। अब ज्यादातर राज्य इस स्तर से नीचे आ चुके हैं। सिर्फ 6 राज्य अभी भी इससे ऊपर हैं, जिनमें बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। दिल्ली में यह दर सबसे कम 1.2 है, जबकि बिहार में सबसे ज्यादा 2.9 है।
भारत में कामकाजी उम्र की आबादी 66.4 प्रतिशत
कम बच्चों के जन्म की वजह से, भारत की कामकाजी आबादी (15 से 59 साल) अब कुल आबादी का 66.4 प्रतिशत हिस्सा है। साथ ही, 60 साल से ऊपर के लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस मामले में केरल सबसे आगे है, जहां 15 प्रतिशत आबादी 60 साल से ऊपर है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले सालों में भारत की आबादी की बढ़त धीमी हो सकती है और समाज में बुजुर्गों की तादाद बढ़ जाएगी।