रातों का तापमान भी 30 डिग्री पार! 35 से ज्यादा शहरों में लू का वार, जानें IMD की सलाह
देश
भारत में लू का असर सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी देखने को मिल रहा है। अभी 35 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। देर रात तक भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहर तप रहे हैं। 23 मई को रात 11 बजे तक दिल्ली का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
IMD की सलाह: घर में रहें और पानी पीते रहें
मौसम विभाग के विशेषज्ञ देवेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, दिन में 40 से 45 डिग्री सेल्सियस का तापमान जमीन के पास की गर्मी को रोककर रखता है। इसके अलावा, ज्यादा नमी एक कंबल की तरह काम करती है, जिससे सूरज ढलने के बाद भी गर्मी कम नहीं होती। इसी वजह से लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसलिए, IMD सभी से अपील कर रहा है कि दिन के सबसे गर्म समय में घर के अंदर ही रहें और खूब पानी पीते रहें।