ED ने 100 करोड़ रुपये की GST धोखाधड़ी मामले में 6 शहरों में की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े 100 करोड़ रुपये की गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) धोखाधंड़ी के मामले में कई जगहों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी जालंधर, लुधियाना, बरेली और नोएडा समेत 6 अलग-अलग शहरों में हुई। बताया जा रहा है कि इस पूरे घोटाले का मुख्य मकसद मोबाइल फोन की गलत बिक्री दिखाना है। इस मामले में हैम्पटन स्काई रियलटी लिमिटेड नाम की कंपनी का नाम सामने आ रहा है, जो मंत्री अरोड़ा से जुड़ी हुई है।
मामले में मंत्री अरोड़ा की हो चुकी है गिरफ्तारी
पिछले महीने पंजाब के बिजली, उद्योग और वाणिज्य मंत्री रहे संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले ED ने उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर तलाशी ली थी। गिरफ्तारी के बाद से उनके विभागों की जिम्मेदारी दूसरे मंत्रियों को सौंप दी गई है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस पूरे मामले ने पंजाब में नेताओं के बीच बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर लोगों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ा दी हैं।