इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए छात्रों की पसंद बना तमिलनाडु, रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा आए आवेदन
देश
इंजीनियरिंग की पढ़ाई तमिलनाडु में आज भी छात्रों की पहली पसंद बनी हुई है। इस साल राज्य के इंजीनियरिंग पाट्यक्रमों में दाखिले के लिए कुल 3.02 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। यह संख्या अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) ने आज यह बड़ी जानकारी दी। ऑनलाइन आवेदन करने का समय 6 मई से 5 जून तक निर्धारित था।
29 जून को आएगी TNEA की वरीयता सूची
यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है और साल 2024 से इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खास बात यह है कि 7.5 प्रतिशत आरक्षण के तहत 50,000 से अधिक सरकारी स्कूल के छात्रों ने भी इन कोर्सों के लिए आवेदन किया है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय (TNEA) की वरीयता सूची 29 जून को जारी होगी, लेकिन काउंसलिंग की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है।