CBSE की बड़ी भूल: छात्रों से वसूले 69,420 रुपये तक, अब वापस करेगा बोर्ड
CBSE 2026 के बोर्ड रिजल्ट आने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों से गलती से ज्यादा पैसे ले लिए गए थे। अब बोर्ड इन अतिरिक्त पैसों को वापस करेगा। दरअसल, 21 और 22 मई को एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कुछ छात्रों के अकाउंट से बहुत बड़ी रकम कट गई थी। एक सब्जेक्ट के लिए तो 69,420 रुपये तक कट गए।
CBSE ने एप्लीकेशन भरने की समय सीमा 24 मई तक बढ़ाई
जिन छात्रों ने ज्यादा फीस जमा कर दी थी, उनका पैसा अपने आप वापस आ जाएगा। वहीं, जिन्होंने कम पैसे दिए हैं, CBSE उनसे खुद संपर्क करेगा। छात्रों को दोबारा कोई नया एप्लीकेशन भरने की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड ने जिन उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी मांगी थी, उन्हें वह भेजेगा। छात्रों की सुविधा के लिए, आवेदन करने की अंतिम तारीख अब 24 मई तक बढ़ा दी गई है। इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री ने CBSE से जवाब मांगा है कि आखिर यह गड़बड़ी कैसे हुई। कई छात्रों ने इस दौरान पेमेंट फेल होने और वेबसाइट क्रैश होने की भी शिकायत की थी।