बकरीद पर जम्मू-कश्मीर में 27, पूरे देश में 28 को; जानें कब और कहां रहेगी छुट्टी
देश
ईद-उल-अजहा, जिसे हम बकरीद के नाम से जानते हैं, देश के ज्यादातर हिस्सों में 28 मई 2026 को मनाई जाएगी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में यह एक दिन पहले यानी 27 मई को ही होगी। इसकी वजह यह है कि जम्मू-कश्मीर में चांद का दीदार एक दिन पहले हो गया है। इस हफ्ते जुल-हिज्जा का चांद दिखाई न देने पर धार्मिक समूहों ने इस तारीख का ऐलान किया था।
बकरीद की छुट्टी 28 मई को
बकरीद की नई तारीख के चलते दिल्ली में केंद्र सरकार के दफ्तर अब 27 मई की बजाय 28 मई को बंद रहेंगे। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने भी अपनी बकरीद की छुट्टी 28 मई को ही कर दी है। वहीं, केरल सरकार ने तो 27 और 28 मई, दोनों दिनों को आधिकारिक छुट्टी घोषित किया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी 28 मई को कारोबार नहीं होगा।