कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने उड़ाया वरुण की फिल्म का मजाक, कह दी यह बड़ी बात
कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वरुण धवन पर चुटकी ली है। तन्मय ने कहा कि फिल्म 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस कमाई का सिर्फ 1 प्रतिशत पाने के लिए भी वरुण को काफी आशावादी होना पड़ता है।
तन्मय के इस टिप्पणी के बाद, सोशल मीडिया पर 'डॉन 3' को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है।
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच कथित विवाद और मनमुटाव की अफवाहें भी फिर से उठने लगी हैं।
रणवीर के जाने से एक्सेल को हुआ इतने करोड़ का नुकसान
खबरों के मुताबिक, रणवीर का 'डॉन 3' से अचानक निकलना एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए बहुत भारी पड़ गया है। प्री-प्रोडक्शन के खर्चों में एक्सेल को करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। यहां तक कि एक फिल्म वर्कर्स ग्रुप ने भी कुछ समय के लिए काम बंद करने का नोटिस जारी कर दिया था।
दूसरी तरफ, फिल्म 'धुरंधर' की कमाई दुनिया भर में बहुत शानदार रही है, जो वरुण की हालिया फिल्म की कमाई के बिल्कुल उलट है।
वरुण की इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 31.86 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।