मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का नया अवतार, 2027 में OTT पर होगी धमाकेदार वापसी
कैटरीना कैफ अभिनय में अपनी वापसी की तैयारियां कर रही हैं और इस बार वो OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकती हैं।
सूत्रों की मानें तो, कैटरीना इन दिनों पटकथा पढ़ रही हैं और ऐसी फिल्में चुनना चाहती हैं, जो मां बनने के बाद उनकी नई जिंदगी के साथ मेल खाते हों।
हालांकि, उम्मीद है कि वो साल 2027 के दूसरे हिस्से तक सेट पर लौट आएंगी, लेकिन इस बार कैटरीना बहुत सोच-समझकर अपने किरदार चुन रही हैं।
कैटरीना ने क्यों लिया काम से ब्रेक
विजय सेतुपति के साथ 2024 में आई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में काम करने के बाद कैटरीना लाइमलाइट से दूर रहीं।
हालांकि, वो 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'एक था टाइगर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन 'मेरी क्रिसमस' के बाद से वो कम ही नजर आई हैं।
हाल ही में वो मां बनी हैं और उनके जीवन में नई प्राथमिकताएं जुड़ गई हैं। अब अपनी नई प्राथमिकताओं को देखते हुए, वो सोच-समझकर वापसी करना चाहती हैं। इस बार उनकी नजर पहली बार स्ट्रीमिंग की दुनिया पर है।