एनीमे अवार्ड्स 2026 में रश्मिका मंदाना का जलवा, हॉलीवुड स्टार विंस्टन ड्यूक संग साझा किया मंच
बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने टोक्यो में हुए 'क्रंचीरोल एनीमे अवार्ड्स 2026' में सबका दिल जीत लिया। वो इस खास अवॉर्ड शो में दूसरी बार अवॉर्ड देने (प्रेजेंटर के तौर पर) पहुंची थीं।
मंच पर रश्मिका ने हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' के मशहूर एक्टर विंस्टन ड्यूक के साथ मिलकर 'साल के सबसे बेहतरीन एनिमेशन' के पुरस्कार की घोषणा की। रश्मिका की ये कामयाबी दिखाती है कि अब पूरी दुनिया में भारतीय कलाकारों का डंका बज रहा है।
प्रबल गुरुंग के ब्लैक गाउन में रश्मिका ने लूटी महफिल
रश्मिका ने प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए बिना आस्तीन का काले रंग का सीक्विन्ड गाउन पहना था, जिसमें फूलों की बारीक कारीगरी थी। इसके साथ उन्होंने एक शानदार जेमस्टोन नेकलेस और हल्के घुंघराले बाल रखे थे, जो ऑरेंज कार्पेट पर वाकई देखने लायक था। खुद एनीमे की बड़ी फैन होने के चलते, उनकी इस मौजूदगी ने भारत और जापान के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों को भी उजागर किया।