'दृश्यम 3' की रफ्तार हुई धीमी, फिर भी मोहनलाल ने दुनियाभर से कमाए इतने करोड़
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने शानदार शुरुआत तो की, लेकिन अब इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ती दिख रही है।
सोमवार यानी 19वें दिन फिल्म ने 743 शोज से 50 लाख रुपये कमाए, जिसमें ज्यादातर हिस्सा मलयालम वर्जन से आया।
इस कमी के बावजूद, फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 106.93 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसका कुल कमाई 124.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
'दृश्यम 3' का दुनियाभर से कमाए इतने करोड़
यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म काफी बड़े पैमाने पर रिलीज हुई थी। इसने अपने पहले हफ्ते में ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए थे और पहले हफ्ते की कुल कमाई 81.95 करोड़ रुपये रही थी।
दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई घटकर 20.68 करोड़ रुपये हो गई थी। इसके बाद 16वें दिन 80 लाख, शनिवार को 1.30 करोड़ और रविवार को 1.70 करोड़ की कमाई हुई।
इन सबके बावजूद, दर्शक अभी भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि इसने अब तक दुनियाभर से 235.55 करोड़ रुपये कमाए हैं।
19वें दिन भी सिनेमाघरों में करीब 13% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दिखाता है कि फिल्म की कमाई की रफ्तार भले ही कम हो गई हो, लेकिन 'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है।