IMDb पर 7.6 की धांसू रेटिंग पाने वाली मलयालम फिल्म 'भीष्म' अब OTT पर आई, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
ईस्ट कोस्ट विजयन के निर्देशन में बनी मलयालम एक्शन-ड्रामा फिल्म 'भीष्म' जो 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब OTT पर आ चुकी है। अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं तो यै फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और Sun NXT पर स्ट्रीम हो रही है।
अपनी अनोखी कहानी और बेहतरीन जज्बातों की वजह से दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि IMDb पर इसे 10 में से 7.6 की शानदार रेटिंग मिली है।
फिल्म में दिखाई गई है एक रात की कहानी
ये कहानी एक रात की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काफी रोमांचक मोड़ लेती है। इसमें मुरगन (धयान श्रीनिवासन्) और अरविंद (विष्णु उन्नीकृष्णन्) अचानक मिलते हैं। इनकी इस मुलाकात के बाद प्यार और खतरे से भरी कई नाटकीय घटनाएं घटित होने लगती हैं। फिल्म में इंद्रन्स, दिव्या पिल्लई के साथ कई और जाने-पहचाने कलाकार भी हैं। अगर आपको दमदार एक्शन के साथ दिल छू लेने वाली कहानी देखना पसंद है और आप कुछ नया तलाश रहे हैं तो ये फिल्म आपके लिए शानदार हो सकती है।