कान्स में लिजो ने 2,000 हीरों का हार पहन बिखेरा जलवा, मंच पर गायकी से भी लूट ली महफिल
मनोरंजन
कान्स में आयोजित एमफार गाला में अमेरिकी गायिका और रैपर लिजो ने शानदार परफॉर्म किया और सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। यह सालाना कार्यक्रम एड्स रिसर्च के लिए फंड इकट्ठा करता है और 1993 से अब तक करीब 25 करोड़ रुपये जुटा चुका है। इस बार लिजो ने अपने 'लेडी इन ब्लू' अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं और उनका लुक चर्चा का विषय रहा।
2,000 हीरों से तैयार किया गया हार और शानदार गायकी
लिजो ने इस मौके पर एक बेहद शानदार कोबाल्ट ब्लू रॉबर्ट वुन गाउन पहना था। इस गाउन में एक कोर्सेट टॉप, फिशटेल स्कर्ट और कुछ अनोखे कोन डिजाइन दिए गए थे। उनके एक्सेसरीज में हाथों के आकार वाले शीयर ग्लव्स और एनाबेला चान का एक नेकलेस शामिल था, जिसमें 2,000 लैब-ग्रोन हीरे जड़े थे।
लिजो ने स्टेज पर आकर अपना गाना 'डोन्ट मेक मी लव यू' भी गाया और ये साबित कर दिया कि वो फैशन की दुनिया के रनवे और संगीत के माइक दोनों पर अपनी धाक जमा सकती हैं।