कृति सैनन का दावा- वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' देख पेट पकड़कर हंसेंगे दर्शक
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है। इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे 'एक जबरदस्त और खूब हंसाने वाली कहानी' बताया।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन की भी जमकर तारीफ की।
ये फिल्म 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। जाह्नवी कपूर और करण जौहर जैसे फिल्मी सितारों ने भी इसे लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।
धवन ने फिल्म को बताया पारिवारिक मनोरंजन
ये फिल्म डेविड धवन ने बनाई है, जो अपनी बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में राकेश बेदी, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय समेत कई दमदार कलाकार एक साथ नजर आएंगे। डेविड ने बताया कि ये हंसी, गाने और भावनाओं से भरी एक ऐसी फिल्म है, जो पूरे परिवार का मनोरंजन करेगी। फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने भरोसा दिलाया है कि इसमें खूब सारा रोमांस और कमाल की एनर्जी देखने को मिलेगी, जिससे दर्शक अपनी सीट से हिल भी नहीं पाएंगे।