क्या हर्षवर्धन कपूर ने छोड़ दिया अभिनय? खुद बताया पूरा सच
मनोरंजन
हर्षवर्धन कपूर, जो 'थार' और 'भवेश जोशी सुपरहीरो' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अभिनय से दूरी
लेने की अफवाहों पर सफाई दी है।
एक्स अकाउंट पर एक फैन को जवाब देते हुए उन्होंने साफ किया कि वे 'थार' के बाद से ही अपनी अगली फिल्म पर लगातार काम कर रहे हैं और वो अभिनय से बिल्कुल भी दूरी नहीं बना रहे हैं।
हर्षवर्धन की फिल्म की शूटिंग 30 जून तक होगी खत्म
हर्षवर्धन ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म, जिसे वे खुद निर्मित भी कर रहे हैं, लगभग पूरी हो चुकी है।
उन्होंने आगे कहा कि इसकी शूटिंग 30 जून तक खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने इस फिल्म को 'बेहद खास' बताया है और कहते हैं कि यह अब तक का उनका सबसे बेहतरीन काम है।
फैंस ने अनिल कपूर के साथ अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के बारे में भी पूछा था, लेकिन खबरों के मुताबिक यह प्रोजेक्ट फिलहाल आगे नहीं बढ़ रहा है।